सहारनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम मनीष बंसल ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर में स्थित सील्ड गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट से संबंधित गोदाम सुव्यवस्थित पाए गए।
निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के तहत प्रत्येक माह गोदाम का निरीक्षण कर उसकी पारदर्शिता और सुरक्षा की समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में डीएम ने गोदाम में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा मानकों की पुष्टि की।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।















