सहारनपुर नगर निगम में समस्याओं को लेकर पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल सक्रिय,

सहारनपुर। नगर निगम क्षेत्र और उससे जुड़े 32 गांवों की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर  पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मंसूर बदर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयर डॉ. अजय कुमार सिंह और नगर आयुक्त शिपू गिरि से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट की खराबी, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में देरी और आवारा कुत्तों के आतंक जैसे मुद्दों पर पत्र सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।
पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि नगर क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की भारी कमी है। उनके वार्ड 43 में पहले 34 सफाई कर्मचारी थे, जिनमें से 19 या तो रिटायर्ड हो चुके हैं या मृतक हैं, जबकि अब केवल 15 सफाई कर्मचारी शेष हैं।
पार्षद समीर अंसारी, सईद सिद्दीकी और महमूद ने भी अन्य वार्डों में सफाई कर्मियों की भारी कमी की ओर ध्यान दिलाया। वहीं, पार्षद गुलज़ेब खान, जफर अंसारी और इज़हार मंसूरी ने नगर क्षेत्र में हजारों स्ट्रीट लाइटों के बंद होने पर चिंता जताई।
पार्षद रईस पप्पू, आसिफ अंसारी, मेनपाल, डॉ. मंसूर और एडवोकेट जावेद ने आउटर कालोनियों में बरसात के बाद जलभराव और सड़कों की दुर्दशा की ओर नगर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट किया।
नगर आयुक्त शिपू गिरि ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है और शीघ्र ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर कमाल मलिक, बाबा नवाब, ज़ाकिर, बिलाल अंसारी, इमरान मंत्री और नय्यर जुबैरी सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts