सहारनपुर। , उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा जनपद सहारनपुर में शांतिपूर्वक और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। हालांकि परीक्षा में अपेक्षित संख्या में अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए।
प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सहारनपुर जनपद में कुल 25,034 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन केवल 7,699 अभ्यर्थी ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इस प्रकार कुल 17,335 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
उपस्थिति दर मात्र 30.75% रही, जबकि अनुपस्थिति दर 69.25% दर्ज की गई, जो चिंता का विषय है।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और प्रशासन ने सघन निगरानी रखी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड की तैनाती और अन्य तकनीकी उपायों के जरिए परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराया गया।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हुई तथा कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। अब कम उपस्थिति की वजहों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।















