किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

बांदा। किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम नारेबाजी करता हुआ पुरानी तहसील से नई तहसील तक पहुंचा। यहां उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि “प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों को मुफ्त बिजली देने का जो वादा किया था, वह पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। वर्तमान में खरीफ की बुआई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है। सरकारी समितियों पर खाद की कालाबाजारी के आरोप हैं, जहां चहेतों को प्राथमिकता दी जा रही है।”

कांग्रेस उपाध्यक्ष सूरज बाजपेई एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में किसानों को प्राथमिकता देते हुए खाद, बीज, बिजली और पानी की सहज आपूर्ति की जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि “वर्तमान सरकार केवल किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि किसान कर्ज, महंगाई और प्रशासनिक उपेक्षा के चलते आत्महत्या करने को मजबूर हैं।”

इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, पीसीसी सदस्य मुमताज अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, जगदीश गुप्ता विक्की, बी. लाल भाई, कल्लू राम जाटव, राजेन्द्र गर्ग नाती, बाबूराम यादव, अम्बिका खेंगर, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, नगर अध्यक्ष अतर्रा रमेश चन्द्र साहू, ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा शिवाकांत मिश्रा, अशरफ उल्ला खान रम्पा, गौरीशंकर गुप्ता टिल्लू, कैलाशनाथ बाजपेई, मोहम्मद नसीम, सनी गुर्जर, राम सिंह, लवकुश गिरी, हिमेश रेशमिया, प्रदीप कुमार, राजकुमार, दीपांशु ठाकुर, मोहम्मद रजा खान, विनयकांत शुक्ला, कुलदीप नामदेव, धर्मेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts