भारी बारिश से वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, चार श्रद्धालु घायल, कई फंसे

कटरा (जम्मू-कश्मीर)। माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर जाने वाले पुराने यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटना में चार तीर्थयात्री घायल हो गए। यह हादसा त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित कटरा शहर के पास बाणगंगा क्षेत्र में गुलशन का लंगर के समीप सुबह करीब 8:50 बजे हुआ।

भारी बारिश के चलते हुए इस भूस्खलन से यात्रा मार्ग बाधित हो गया और कई श्रद्धालु रास्ते में फंस गए। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि बचाव कार्य अभी भी जारी है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सतर्कता बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts