पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना बबेरु पुलिस द्वारा चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को चोरी के सामान साथ गिरफ्तार कर लिया गया है । थाना बबेरु क्षेत्र के ग्राम मझींवा के रहने वाले बबुआ पुत्र स्वंयवर पाल ने 18 जुलाई 25 को अपने घर में अज्ञात चोरों द्वारा 13 जुलाई 25 की रात्रि को चोरी करने के सम्बन्ध में सूचना दी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना बबेरु पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया । इस क्रम में थाना बबेरु पुलिस द्वारा अभियुक्तों की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को ग्राम मझींवा के गडरा नाला चन्देल की पुरानी कोठरी के पीछे से गिरफ्तार कर लिया गया । पूंछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी के सामान बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों में श्यामू पाल पुत्र छददु नि०ग्राम जमोहा थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर व चुनकाई यादव पुत्र चुनुवाद यादव नि०ग्राम मझीवा गंधी का डेरा थाना बबेरू जनपद बांदा है।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts