ताबड़ तोड़ चोरियों से ग्रामीणों में दहशत

पपरेन्दा/बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव में लगातार चोरियों से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है ग्रामीणों ने बताया 2 दिन पूर्व रूद्र पाल के घर से लाखों रुपए के जेवरात कर ले गए थे पुलिस ने अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है एक महीने में तीन चोरियों हो चुकी है जिसके चलते पुलिस सुस्त पड़ी हुई है वही आज बिछवाही गांव में अवधेश सिंह पुत्र स्वर्गीय विजय सिंह के घर पर रात पर चोरों ने धावा बोल दिया जहां चोर बाउंड्री कूद गए और बाहर वाले कमरे में मां कुंता सोई हुई थी मां का बक्सा रखा हुआ था जिसमें 10000 एक जोड़ी सोने की टॉप्स, एक जोड़ी तोड़िया रखी हुई थी वही मां सुबह कुंता जागी तो देखा इसका बक्सा गायब था वहीं अंदर सो रहे अपने बेटे अवधेश वह बहू शिखा को बताया तो गांव पर सनसनी फैली और वह बक्सा घर से 500 मीटर की दूरी पर जूनियर तालाब के किनारे खुला हुआ मिला जिसमें बताया कि ताला लटका हुआ है कुंडी तोड़कर सामान ले गए हैं साड़ी वह अन्य सामग्री वहीं पर बिखरी पड़ी हुई है ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस बिल्कुल सुस्त बनी हुई है लगातार चोरिया होने से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है पुलिस रात को गस्त भी नहीं कर रही है वही अवधेश सिंह ने 100 नंबर को फोन व थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts