हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का कहर: अब तक 112 की मौत, 1221 करोड़ का नुकसान, 250 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश और बर्फबारी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लाहौल-स्पीति जिले के शिंकुला, बारालाचा और तंगलंगला दर्रों में ताजा हिमपात हुआ है, जबकि मंडी और शिमला समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इस खराब मौसम के चलते प्रदेशभर में 250 सड़कें बाधित हैं और 137 पेयजल योजनाएं ठप हो गई हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल नुकसान का आंकड़ा 1221 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात और अन्य भागों में बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts