कांग्रेसजनों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, 

सहारनपुर। वाराणसी में कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमे के विरोध में सहारनपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जिलाध्यक्ष संदीप राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित करते हुए मुकदमे को निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य नेताओं पर 10 जुलाई 2025 को सिगरा थाने में जो मुकदमा दर्ज किया गया है, वह पूर्णतः राजनीति से प्रेरित और फर्जी है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार जनसमस्याओं से ध्यान हटाने के लिए जनप्रतिनिधियों का दमन कर रही है। कांग्रेसजनों ने स्पष्ट किया कि काशी केवल एक नगर नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक आत्मा का केंद्र है। सावन जैसे पवित्र माह में भी वहां की जनता जलभराव, सीवर जाम और यातायात अव्यवस्था जैसी समस्याओं से जूझ रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेसजन शांतिपूर्ण पदयात्रा कर रहे थे, ताकि शासन-प्रशासन का ध्यान जनता की तकलीफों की ओर आकर्षित किया जा सके। ज्ञापन में कहा गया है कि जब जनप्रतिनिधि जनता की आवाज बनते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है और यह प्रशासनिक अमानवीयता का भी उदाहरण है। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वह प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख होने के नाते मामले में हस्तक्षेप करें और अजय राय सहित अन्य नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमा तत्काल प्रभाव से रद्द कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष बरुण शमी, नलीन खान, मयंक शर्मा, प्रभजीत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दमनकारी रवैया नहीं छोड़ा तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts