कांवड़ व्यवस्था विवरण पत्रिका का लोकार्पण

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा पूरी कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ मार्ग व कांवड़ शिविरों के लिए शौचालय, साफ-सफाई, प्रकाश-पेयजल व बेरिकेटिंग आदि व्यवस्थाओं के सम्बंध में एक विवरण पुस्तिका भी नगर निगम द्वारा प्रकाशित की गयी है। पुस्तिका का संपादन साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र आजम द्वारा किया गया है। पुस्तिका का लोकार्पण कांवड़ व्यवस्था कैंप कार्यक्रम में किया गया। पुस्तिका में कांवड़ रुट पर की गयी बेरिकेटिंग व शौचालय का विवरण तथा पानी निकासी आदि व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों- कर्मचारियों के नंबर, क्विक रेसपांस टीमों की डिटेल के अलावा व्यवस्थाओं को समझाने के लिए विभिन्न मैप दिए गए है। इसके साथ ही कांवड़ रुट की तैयारियों पर चित्र वीथिका भी दी गयी है। महापौर डॉ. अजय कुमार तथा भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने इसे निगम की अच्छी पहल बताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts