शेरपुर में श्री आदि गौर ब्राह्मण समाज की धर्मशाला का भव्य उद्घाटन, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम रहे मुख्य अतिथि

रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के नौगांवा तहसील अंतर्गत शेरपुर गाँव में  श्री आदि गौर ब्राह्मण समाज धर्मशाला सेवा समिति द्वारा धर्मशाला उद्घाटन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेडम मुख्य अतिथि रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज दीक्षित ने की और अलवर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित समाज के अनेक प्रबुद्ध नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। गृह राज्य मंत्री ने फीता काटकर धर्मशाला का उद्घाटन किया और सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शेरपुर स्थित संत बाबा लाल दास के मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी है, और यह धर्मशाला श्रद्धालुओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने गुरुकुल और रसोई योजना की भी जानकारी दी तथा कहा कि गुरुकुलों के माध्यम से बच्चों को संस्कृति और सनातन से जोड़ा जा रहा है। मंत्री ने आदि गौर ब्राह्मण समाज के भामाशाहों की सराहना करते हुए उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts