परेशान महिला पहुंची एसपी के शरण में

बांदा। कोतवाली नगर थाना की एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक बांदा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया कि पीड़िता की नाबालिंग पुत्री के साथ जबरजस्ती बलात्कार व दहेज के सम्बन्ध में कोतवाली नगर में धारा 376 आईपीसी व 3/4 डीपी एक्ट में दर्ज हुआ था। जिसमें पीडिता का मेडिकल व बयान 164 द.प्र.सं. का बयान की दर्ज कराये जा चुके है। लेकिन अभी तक उक्त प्रकरण में अभियुक्त श्यामू व राममिलन की गिरफ्तारी नही की गयी है। जबकि अभियुक्तगण लगातार पीड़िता व पीड़िता की पुत्री को जान से मारने की धमकी तथा सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। उक्त लोग गुण्डा दबंग किस्म के प्रभावशाली व्यक्ति है। तथा उसके प्रभाव के कारण गम्भीर घटना में अभी तक गिरफ्तारी पुलिस ने नही की प्रकरण में अभियक्तगण की गिरफ्तारी करने की पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है।जब वही कोतवाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक से बात की गई तो उनका कहना है आरोपी की तलाश जारी है।

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts