अलवर। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लौटने के अवसर पर गायत्री मंदिर मार्केट की ओर से भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायत्री मंदिर मार्केट व्यापार संघ द्वारा हर वर्ष रथयात्रा की वापसी पर इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन किया जाता है।
इस अवसर पर राजकुमार शेखर, सनी पदमचंद, विष्णु सैनी, प्रभु दयाल यादव, चंदन कुमार सहित अनेक स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने सक्रिय सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला।















