मुज़फ्फरनगर जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने 15 उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। यह प्रशासनिक निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, जिसमें आधा दर्जन से अधिक चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है।तबादले की सूची में सीओ सिटी में पेशी पर तैनात कर्मवीर सिंह को एसएसआई थाना भोपा बनाया गया है। पुलिस लाइन से देवपाल सिंह को चौकी प्रभारी शामली बस स्टैंड, थाना कोतवाली नगर नियुक्त किया गया है। विनोद कुमार को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर कच्ची सड़क चौकी, थाना सिविल लाइन का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, श्रीपाल को थाना शाहपुर से स्थानांतरित कर बसधाडा चौकी, थाना शाहपुर का प्रभार सौंपा गया है।इसके अतिरिक्त, जसबीर सिंह को एसएसआई थाना मंसूरपुर से स्थानांतरित कर थाना रतनपुरी भेजा गया है। अनिल को एसएसआई थाना ककरौली से एसएसआई थाना शाहपुर नियुक्त किया गया है। लोकेश त्यागी को एसएसआई थाना शाहपुर से हटाकर एसएसआई थाना मंसूरपुर भेजा गया है। अशोक कुमार को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना ककरौली का कार्यभार सौंपा गया है।रोहित कुमार को पुलिस लाइन से किदवई नगर चौकी, थाना खतौली का प्रभारी बनाया गया है, जबकि प्रदीप कुमार को स्टेडियम चौकी, थाना सिविल लाइन से स्थानांतरित कर बुढ़ाना रोड चौकी, थाना कोतवाली नगर भेजा गया है। एक अन्य प्रदीप कुमार को थाना सिविल लाइन से स्टेडियम चौकी, थाना सिविल लाइन भेजा गया है।विजय कुमार को पुलिस लाइन से थाना भोपा में नियुक्त किया गया है। विवेक चौधरी को पुलिस लाइन से मीरापुर दरगाह चौकी, थाना जानसठ भेजा गया है। अनूप कुमार को पुलिस लाइन से लाडपुर चौकी, थाना तितावी का प्रभार सौंपा गया है। मंजीत कुमार को कच्ची सड़क चौकी, थाना सिविल लाइन से स्थानांतरित कर पुनः थाना सिविल लाइन भेजा गया है।एसएसपी द्वारा लिया गया यह निर्णय जिले में शांति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मंशा से किया गया है। स्थानांतरण से न केवल कार्यक्षमता में सुधार की उम्मीद की जा रही है, बल्कि पुलिस विभाग में नई ऊर्जा और दिशा देने का प्रयास भी है।















