बारिश में बहा मालाखेड़ा का हाईवे, सड़क बनी दरिया, गड्ढों में गिरे राहगीर

मालाखेड़ा। इंद्रदेव की मेहरबानी के चलते स्टेट हाईवे 44 स्टेशन रोड मालाखेड़ा पर भारी बारिश हुई, जिससे पूरी सड़क दरिया में तब्दील हो गई। सड़क पर पहले से बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बाइक सवार अनजाने में गड्ढों में फिसलकर गिर पड़े और चोटिल हो गए। उल्लेखनीय है कि मालाखेड़ा पंचायत से नगर पालिका बन चुका है और यह स्टेट हाईवे नगर पालिका क्षेत्र से होकर गुजरता है। बावजूद इसके, बारिश के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण अब तक नहीं हुआ है। इससे सड़क के किनारे की गंदगी और बारिश का पानी पूरी सड़क पर फैल जाता है, जिससे हर बार बारिश में जलभराव की स्थिति बन जाती है। स्थानीय निवासी चामुंडा राम, प्रह्लाद दीक्षित, हरिओम दीक्षित, बाबूलाल सैनी, राम सिंह, पिंटू पटेल आदि ने बताया कि वर्षों से नाले के निर्माण और सड़क मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन हालातढाक के तीन पातजैसे ही बने हुए हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts