मुजफ्फरनगर में किन्नर समाज की वर्चस्व की लड़ाई सड़कों तक पहुँची,फर्जी किन्नरों के खिलाफ प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर में किन्नर समाज के भीतर वर्चस्व की लड़ाई अब खुलकर सामने गई है। मंगलवार को राष्ट्रीय किन्नर संघ की नगर अध्यक्ष मुस्कान किन्नर के नेतृत्व में दर्जनों किन्नरों ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किन्नरों ने आरोप लगाया कि कुछ फर्जी किन्नर समाज को बदनाम कर रहे हैं और संघ की राष्ट्रीय अध्यक्षा नाजिम बाजी की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान रिया किन्नर ने बताया कि नाजिम बाजी ने एक फर्जी ट्रांसजेंडर पल्लवी किन्नर को समाज के सामने बेनकाब किया था, जिसके बाद पल्लवी, एक पत्रकार की मदद से नाजिम बाजी के खिलाफ झूठे आरोप फैलाने में लगी हुई है।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पल्लवी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपजैसे नाजिम बाजी द्वारा निर्वस्त्र करना, गौमांस खिलाना और जबरन धर्म परिवर्तन करानापूरी तरह से बेबुनियाद हैं और समाज की साख को नुकसान पहुंचाने का षड्यंत्र हैं। किन्नरों ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे फर्जी किन्नरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए जो बधाई के नाम पर लोगों से जबरन वसूली कर रहे हैं और असली किन्नर समाज की प्रतिष्ठा को चोट पहुँचा रहे हैं। रिया किन्नर ने यह भी बताया कि सुनिता किन्नर के इलाके में भी फर्जी किन्नर सक्रिय हैं और विरोध करने पर मुस्कान किन्नर को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।प्रदर्शन के दौरान भीषण गर्मी के कारण रिया किन्नर बेहोश हो गईं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। अन्य किन्नरों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिलाया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। किन्नर समाज की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो वे प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts