मुजफ्फरनगर में उद्योग बंधु बैठक में उद्यमियों की समस्याओं पर हुई गंभीर चर्चा

मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक का आयोजन फेडरेशन भवन में किया गया। बैठक की शुरुआत फेडरेशन अध्यक्ष नीलकमल पुरी द्वारा जिलाधिकारी और उपायुक्त उद्योग जैस्मिन का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए हुई। बैठक में जिले के उद्यमियों ने अपनेअपने उद्योगों से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। इन समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए।नगर पालिका की ओर से अधिशासी अधिकारी ने जानकारी दी कि अरिहंत लेन का प्रस्ताव पास हो चुका है और जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही, उद्यमियों की मांग पर मेरठ रोड पर नाले को ढकने के निर्देश भी नगर पालिका को दिए गए हैं, जिससे औद्योगिक गतिविधियों में कोई बाधा उत्पन्न हो।

बैठक में विशेष रूप से यह भी निर्देश दिए गए कि विद्युत विभाग प्रत्येक माह उद्यमियों के साथ बैठक करे ताकि बिजली से जुड़ी समस्याओं का समय पर समाधान हो सके।कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए बैठक में यह मांग उठाई गई कि यात्रा के दौरान औद्योगिक इकाइयों का उत्पादन कार्य बाधित हो, जिसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन द्वारा उद्यमियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा और किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया कि वे उद्यमियों से नियमित संवाद बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को भी निर्देश दिए गए कि वे प्रदूषण से संबंधित मामलों में तत्परता से कार्य करें और उद्यमियों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जाए।बैठक का संचालन फेडरेशन के सहसचिव आशीष गर्ग ने किया, जबकि औपचारिक शुरुआत जीएम, डीआईसी द्वारा की गई। बैठक में उपायुक्त उद्योग जैस्मिन, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी, नगर पालिका और विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जिले के कई प्रमुख उद्यमी भी बैठक में मौजूद रहे

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts