रुड़की रोड पर रामा साइकिल शोरूम में भीषण आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

मुज़फ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित आनंद भवन में रामा साइकिल शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह के समय जैसे ही आसपास के लोगों ने शोरूम से उठता धुएं का गुबार देखा, तो उन्होंने तुरंत शोरूम मालिक कुलभूषण बजाज और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शटर खोलते ही अंदर से तेज़ लपटें उठती दिखाई दीं। लोगों की सजगता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।घटना की जानकारी मिलते ही शोरूम संचालक कुलभूषण बजाज मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें पास के लोगों ने कॉल करके आग लगने की सूचना दी। जैसे ही वे पहुंचे और शटर खोला, तो आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। उन्होंने बिना समय गंवाए दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद तीन दमकल गाड़ियाँ तत्काल मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकलकर्मियों ने शटर उखाड़कर तेज़ी से कार्रवाई की और आग को ऊपर की मंजिल और आसपास की इमारतों तक फैलने से रोकने में सफलता हासिल की।मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर टीम पूरी तैयारी के साथ मौके पर पहुँची और तेजी से ऑपरेशन चलाकर स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता यह थी कि आग को फैलने से रोका जाए, जिससे आसपास की संपत्ति और जानमाल की हानि हो।हालांकि, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और ही कुल नुकसान का सही आकलन हो पाया है। शोरूम में रखी साइकिलें और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। दमकल विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। इलाके के लोग दमकल विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना कर रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts