रामगढ़ में कांग्रेस की मंडल स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूती देने पर हुआ मंथन

रामगढ़ (अलवर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामगढ़ के तत्वावधान में एक मंडल स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस बैठक में मुबारिकपुर मंडल और नौगांवा ग्रामीण मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह और समर्पण के साथ भाग लिया। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना, जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से उठाना तथा आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति तैयार करना रहा।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान एवं संगठन प्रभारी प्रवीण व्यास ने की। इस दौरान आर्यन जुबैर ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है।” उन्होंने सभी को पार्टी की विचारधारा से जुड़ने और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की नीतियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और यह संकल्प लिया कि वे पार्टी की जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैठक में युवाओं, महिलाओं और किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने की योजना पर भी विचार किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts