विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की मौत, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

राजगढ़ (अलवर)। थाना क्षेत्र के हिनोटी गांव में 19 वर्षीय युवक राहुल बेरवा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे अलवर के राजकीय जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल रमेश जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

फिलहाल राहुल द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की वजह सामने आ सके। इस दुखद घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts