अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ब्लॉक मुजफ्फराबाद से ग्राम पंचायतों तक गूंजा योग का संदेश

सहारनपुर के छुटमलपुर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को ब्लॉक मुजफ्फराबाद कार्यालय से लेकर समस्त ग्राम पंचायतों में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योगथीम पर आधारित इस आयोजन में अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और एक स्वर में योग को अपनाने का संदेश दिया। ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व योग नोडल अधिकारी द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित सभी लोगों को योग के नियमित अभ्यास का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कपालभाति, अनुलोमविलोम, सूर्य नमस्कार और प्राणायाम जैसे योगासनों के माध्यम से तन और मन को स्वस्थ रखने की प्रेरणा दी गई। योग को जीवन की पद्धति बताते हुए सभी से इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की गई। इस मौके पर पंचायत विभाग, बीएमएम, योग प्रशिक्षक सहित ब्लॉक का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सबने मिलकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts