मुज़फ्फरनगर में 18 जून 2025 को किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में तथा विकासखंड स्तर पर जनपद के प्रत्येक खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा।उप कृषि निदेशक राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस आयोजित करने के निर्देश हैं। इसी क्रम में जून माह में यह आयोजन 18 तारीख को किया जा रहा है।किसान दिवस का उद्देश्य जनपद के किसानों की समस्याओं का समाधान करना है। इस अवसर पर कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो किसानों को विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान करेंगे। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं को साझा करें और सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक बने















