अलवर जिले के रामगढ़ में गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के लोकप्रिय नेता भंवर जितेंद्र सिंह का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम रामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनूप शर्मा उर्फ बबली पंडित ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर रामगढ़ कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल, बिस्किट, फ्रूटी, जूस सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस सेवा कार्यक्रम में रामगढ़ ब्लॉक के अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए।
पंचायत समिति के प्रधान नसरू खान ने अपने संबोधन में भंवर जितेंद्र सिंह के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अलवर जिले और विशेष रूप से रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए हैं, जिनका लाभ आज भी आम जनता को मिल रहा है।
इस मौके पर रामगढ़ पंचायत समिति के प्रधान नासरु खान, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप शर्मा, NSUI जिला अध्यक्ष सतीश पटेल, समाजसेवी अनिल जैन, ब्लॉक महामंत्री अजय भारद्वाज, शौकत खान, अमित भारद्वाज, मनोज खंडेलवाल, भुवनेश साहू, इंद्रजीत सिंह बिलासपुर, जीतू, वरिष्ठ कार्यकर्ता दया किशन सैनी, ठेकेदार जयराम मीणा, भूतपूर्व सैनिक ज्योति रमन वशिष्ठ, युवा नेता भरत राम गुर्जर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर बाबूलाल यादव तथा समस्त मेडिकल स्टाफ ने भी इस आयोजन में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के संदेश के साथ नेता के जन्मदिवस को सार्थक बनाने का प्रयास किया।















