गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा, लंदन जा रहा एयर इंडिया का प्लेन हुआ क्रैश, 242 लोग थे सवार

गुजरात के अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट जो लंदन के लिए रवाना हो रही थी, टेकऑफ के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक, इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें कई विदेशी नागरिक और वीआईपी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी खराबी की वजह से यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा काफी गंभीर था।

 

बताया जा रहा है कि विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी सवार होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि उनकी स्थिति को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। विमान दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और एयर इंडिया की ओर से भी एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित कर जानकारी दी जा रही है।

 

यह हादसा न केवल गुजरात बल्कि पूरे देश के लिए एक चौंकाने वाली घटना है। केंद्र और राज्य सरकार की निगाहें लगातार घटनाक्रम पर बनी हुई हैं और सभी घायलों को त्वरित चिकित्सकीय सहायता पहुंचाई जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts