एसपी ने थाना नरैनी का किया निरीक्षण

बांदा।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा थाना नरैनी का निरीक्षण किया गया । इस दौरान थाना अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हे अद्यावधिक करने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक नरैनी से उनके थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में जानकारी ली गई साथ ही निर्देशित किया गया कि ऐसे हाटस्पाट को चिन्हित करें जहां रात्रि के समय आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं तथा ऐसे स्थानों पर पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे । अपराधों की समीक्षा के क्रम में निर्देशित किया गया कि वांछित व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए साथ ही लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण कराना सुनिश्चित करें ताकि प्रभावी पैरवी के माध्यम से अभियुक्तों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके । लम्बित प्रार्थना पत्रों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए साथ ही निर्देशित किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts