औरैया जिले शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। आगामी बकरीद पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक औरैया ने थाना कोतवाली क्षेत्र के ईदगाहों, नमाज स्थलों और प्रमुख मार्गों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और आवश्यक संसाधनों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मौके पर तैनात पुलिस बल को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त, मस्जिदों के आसपास निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। पुलिस बल को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ सतर्क ड्यूटी करने को कहा गया। साथ ही नमाजियों से शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। औरैया पुलिस द्वारा की गई इन तैयारियों से क्षेत्र में अमन-चैन का माहौल बना रहा और आमजन में सुरक्षा को लेकर भरोसा दिखाई दिया।























































