बांदा में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयुक्त कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। आयुक्त ने बताया कि वृक्ष पर्यावरण को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने माता-पिता के नाम एक वृक्ष लगाकर उसे जीवित रखने का संकल्प लें।

आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण आवश्यक है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं और अन्य विभागों के सहयोग से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खाली पड़े स्थानों पर वृक्षारोपण बढ़ाने पर जोर दिया ताकि पर्यावरण संतुलित रह सके।

इस अवसर पर प्रभागीय अधिकारी वानिकी अरविंद कुमार और अपर आयुक्त भगवानदास ने भी वृक्षारोपण किया। आयुक्त कार्यालय के अधिकारी तथा वन विभाग के कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की ताकि आने वाली पीढ़ियां भी स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण प्राप्त कर सकें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts