जिला कांग्रेस कमेटी अलवर की आवश्यक बैठक आयोजित,

अलवर: जिला कांग्रेस कमेटी अलवर के प्रभारियों की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा के नेतृत्व में मौजपुर हाउस पर आयोजित की गई। कांग्रेस प्रवक्ता रिपु दमन गुप्ता ने जानकारी दी कि बैठक में अलवर जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी प्रभारियों को आगामी “संविधान बचाओ रैली”, “जय हिंद सभा” तथा 12 जून को एआईसीसी महासचिव, CWC सदस्य, असम प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रभारी आगामी दो दिनों में अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विधायक, विधायक प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित करें और कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts