मुजफ्फरनगर में दबंगों का तांडव.

मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के काली नदी के पास स्थित भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने वाले हथियारबंद दबंगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडे और हथियार लिए नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने खेत में बोई गई फसल को बर्बाद कर कब्जा करने का प्रयास किया।पीड़ित शादाब ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि जमीन को लेकर विवाद न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन इसके बावजूद कुछ दबंग हथियारों के साथ खेत में घुस आए और कब्जे की नीयत से ट्रैक्टर चला दिया। शादाब ने आरोप लगाया कि लेखपाल, पटवारी समेत कुछ प्रशासनिक अधिकारी दबंगों के साथ मिले हुए हैं।शादाब ने बताया कि वह लंबे समय से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं, जिसमें इस बार गन्ना और चेरी की फसल बोई गई थी। घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया और मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही दबंग लाठी-डंडे और हथियार लेकर भाग खड़े हुए। पीड़ित पक्ष ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसे पुलिस को भी सौंप दिया गया है।विवादित भूमि काली नदी के पार, मुजफ्फरनगर की सीमा से बाहर स्थित है, और इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 17-18 बीघा बताया जा रहा है। पीड़ित का कहना है कि वह न्यायालय के आदेश का पूरी तरह पालन करेंगे और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले में अरशद, फरमान और यूसुफ का बेटा जैसे भूमाफियाओं के नाम सामने आए हैं।एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पीड़ित ने पुलिस को सभी वीडियो साक्ष्य सौंप दिए हैं और अब वह निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts