सिलीसेढ़ झील से पानी ले जाने के विरोध में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की बख्तपुरा ग्राम पंचायत में स्थित सिलीसेढ़ झील से अलवर शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए सौदानपुरा के समीप नया ट्यूबवेल शुरू किए जाने के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सिलीसेढ़ झील उनके क्षेत्र की जीवनरेखा है, जिससे आसपास के खेतों की सिंचाई होती है। यदि इस जलस्रोत से शहर को पानी देने की योजना लागू हुई तो खेती प्रभावित होगी और किसानों की आजीविका खतरे में पड़ जाएगी। विरोध कर रहे लोगों ने साफ कहा कि वे झील का पानी बाहर नहीं जाने देंगे, चाहे इसके लिए किसी की जान ही क्यों न चली जाए। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन पहले स्थानीय किसानों की सिंचाई जरूरतों को ध्यान में रखे और इसके बाद ही कोई निर्णय ले। वहीं दूसरी ओर प्रशासन अलवर शहर की बढ़ती जल संकट की समस्या को लेकर सिलीसेढ़ क्षेत्र में बोरिंग करवाने की तैयारी में है। इससे पहले भी जल संरक्षण और जल वितरण को लेकर इस क्षेत्र में कई बार विवाद हो चुका है। अब देखना होगा कि प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समाधान कैसे निकलता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts