मुजफ्फरनगर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न,

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मुजफ्फरनगर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे लाभार्थियों को अनावश्यक कागजी कार्रवाई के लिए परेशान न करें और उनसे तथा वैण्डर्स से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करें। यदि किसी लाभार्थी का लोन निरस्त किया जाता है, तो बैंक अधिकारी लोन निरस्तीकरण का कारण लिखित रूप में तुरंत उपलब्ध कराएं। विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे सत्यापन, स्मार्टमीटर और नेटमीटर की स्थापना, मीटर रीडिंग जैसे कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें। साथ ही 2-3 जून के बाद विद्युत विभाग और वैण्डर्स के बीच बैठक आयोजित की जाएगी।परियोजना प्रभारी, यूपीनेडा को अग्रणी जिला प्रबन्धक एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयंत्र स्थापना में आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र और अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि जो बैंक बिना कारण लोन निरस्त कर रहे हैं या लाभार्थियों/वैण्डर्स से दुर्व्यवहार कर रहे हैं, उनका निरीक्षण किया जाए। बैठक में बैंक के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई गई। बैठक में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सीनियर मैनेजर, अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय के अधिकारी, संबंधित बैंकों के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर तथा सभी वैण्डर्स उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts