हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर के किसानों को नहरों से पानी नहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर कसा तंज

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के किसानों को नहरों से पानी नहीं मिलने के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया है। जूली ने कहा कि गंगनहर, आईजीएनपी और भाखड़ा नहर जैसी प्रमुख सिंचाई व्यवस्थाओं से किसानों को पानी नहीं मिल रहा है, जो राजस्थान के अन्नदाताओं के साथ अन्याय है। मुख्यमंत्री ने डेढ़ महीने पहले गंगानगर-हनुमानगढ़ दौरे में 3400 करोड़ की लागत से आईजीएनपी के सुदृढ़ीकरण का वादा किया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। किसान नहरों की बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि सरकार के वादे कागजों तक सीमित हैं। टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे अपने भ्रमणों और भाषणों के बीच समय निकालकर किसानों के साथ न्याय करें और नहरों को तत्काल खोलने का आदेश दें। किसान अपनी बुवाई नहीं कर पा रहे हैं, खेत सूने पड़े हैं और बीज हाथ में थामे हुए हैं। जूली ने कहा कि यह अन्याय न केवल किसानों के साथ विश्वासघात है बल्कि इस पद की मर्यादा के भी विपरीत है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts