सिरोही कलेक्टर अल्पा चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

सिरोही जिले की कलेक्टर  अल्पा चौधरी ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कृष्णगंज का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं एवं गर्मी में राहत के इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। कलेक्टर ने खुद ब्लड सैंपल देकर जांच भी करवाई और रिपोर्ट सामान्य आने पर स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ की तारीफ की। उन्होंने बंद पड़े बाथरूम का ताला खुलवाकर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। बायो मेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण का भी निरीक्षण किया गया। गर्भवती महिलाओं के लिए लाडो योजना के तहत भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, कलेक्टर ने सप्ताह में स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। सीएचसी कालंद्री, पीएचसी वेलांगरी व पीएचसी डोडुआ का भी निरीक्षण कर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश जारी किए गए। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखना प्राथमिकता है। स्थानीय लोगों ने कलेक्टर के इस कदम को सराहा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जताई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts