अलवर के गोविंदगढ़ कस्बे में अमृत भारत योजना के अंतर्गत चार करोड़ छब्बीस लाख रुपए की लागत से नए रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस गोविंदगढ़ रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रतिनिधि के रूप में रामगढ़ के विधायक सुखवंत सिंह उपस्थित रहे। विधायक सुखवंत सिंह को रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर हाकम सिंह और एसीएम संजीव जाटव ने सोल उड़ा कर तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ओजस्वी भाषण में देशवासियों को एकजुटता का संदेश दिया, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने जोरदार भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में स्काउट गाइड की तिरंगा रैली निकाली गई, जिसका उद्घाटन विधायक सुखवंत सिंह ने तिरंगा झंडा दिखाकर किया। इस अवसर पर तहसीलदार राजेंद्र कुमार यादव, मंडल निरीक्षक मक्खन लाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक हंस राज वर्मा, भाजपा नेता रविंद्र शर्मा, एडवोकेट लाखन दत्त शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा कांत जेन, गुरनाम सिंह और संदीप त्रिपाठी ने किया।















