मुजफ्फरनगर पुलिस का विशेष अभियान: संदिग्धों की चेकिंग और मॉडिफायड वाहनों पर सख्ती

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है। पुलिस की टीमें प्रमुख चौराहों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर चौकसी बढ़ाते हुए सघन चेकिंग कर रही हैं।इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य जिले में अपराधों पर अंकुश लगाना, अवांछित तत्वों की पहचान करना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अभियान के अंतर्गत विशेष ध्यान मॉडिफायड बुलेट और मोटरसाइकिलों पर दिया जा रहा है, जिनमें तेज आवाज करने वाले साइलेंसर, अवैध लालनीली लाइटें और गैरकानूनी बदलाव पाए जा रहे हैं। ऐसे वाहनों के चालकों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों में अनावश्यक और अवैध बदलाव करें, जिससे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके। अभियान के दौरान कई वाहनों को सीज किया गया है और चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई है। यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे जनपद में शांति, कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts