इंदिरा गांधी पार्क की दयनीय स्थिति का महिला कांग्रेस ने किया औचक निरीक्षण, सफाई और सुधार की मांग

बांदा में जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने इंदिरा टाकीज के पास स्थित स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पार्क का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्क के अंदर गंदगी की स्थिति दयनीय पाई गई। सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित सफाई नहीं की जा रही है, जिससे पार्क में जगह-जगह कूड़ा और गंदगी फैली हुई है। इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पक्षी बैठने के कारण उसमें भी गंदगी नजर आ रही थी, जिससे प्रतिमा की शोभा खराब हो रही है।सीमा खान ने बताया कि शासन द्वारा पार्कों के सुंदरीकरण के लिए करोड़ों रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं, फिर भी यहां उचित देखभाल नहीं की जा रही है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से तत्काल प्रभाव से प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाने, नियमित सफाई कराने और पार्क की रेलिंग की डेंटिंग पेंटिंग करवाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन शुक्ला, साद खान और अफनान हुसैन भी मौजूद रहे।पार्क की दुरुस्तगी और स्वच्छता के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है ताकि यह स्थल सम्मान और गौरव बनाए रख सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts