मुजफ्फरनगर में कॉलेज परिसर में छात्रा की बेरहमी से पिटाई,

मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र में स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में 15 मई को एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक युवक ने छात्रा निधि की बेरहमी से पिटाई की। विवाद की शुरुआत निधि और उसकी सहेली निकिता के बीच किसी बात को लेकर हुई। इसके बाद निकिता ने अपने बॉयफ्रेंड अमरजीत को कॉलेज बुलाया। अमरजीत ने निधि को कॉलेज से बाहर बुलाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं निकली तो वह सीधे कॉलेज परिसर के अंदर जाकर ऑडिटोरियम के पीछे उसे पकड़कर पीटा। इस घटना का वीडियो किसी छात्र ने रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।कॉलेज प्रशासन ने तुरंत मामले की जांच की और आरोपी अमरजीत को निलंबित कर उसका एडमिशन रद्द कर दिया। साथ ही, निकिता के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। सीओ नई मंडी रूपाली राव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच चल रही है और प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह विवाद पारिवारिक मतभेदों से जुड़ा है। पुलिस पूरी निष्पक्षता से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है। कॉलेज प्रशासन ने साफ कहा है कि वह किसी भी असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts