ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम खुतेमदारी में चौपाल आयोजित, 17 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

औरैया जिले में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड सहार के ग्राम पंचायत खुतेमदारी में एक ग्राम चौपाल एवं खुली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी महेन्द्र पाल सिंह ने की।

चौपाल के दौरान केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के 17 चयनित लाभार्थियों का मौके पर सत्यापन किया गया। इनमें उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पुष्टाहार वितरण, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, श्रमिक पंजीकरण, कौशल विकास योजना, मनरेगा, राशन कार्ड, एनआरएलएम, स्वच्छ शौचालय योजना, विद्युत कनेक्शन, जन-धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, फैमिली आईडी, विश्वकर्मा योजना, जल जीवन मिशन और जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी योजनाएं शामिल रहीं।

इस दौरान पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। बैठक में खंड विकास अधिकारी सहार, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सुपरवाइजर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बैठक में लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याएं भी सुनी गईं और मौके पर समाधान किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts