बांदा में प्रियंका की हत्या का खुलासा, प्रेम प्रसंग में नाराज युवक ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की हत्या

बांदा के थाना बिसंडा क्षेत्र के ग्राम लौलीटीकामऊ में 10 मई को एक युवती प्रियंका की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। प्रियंका के परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर 24 घंटे के भीतर आरोपी हरीशंकर को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि हरीशंकर, प्रियंका का मौसेरा भाई था, और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। प्रियंका ने शादी से इंकार किया था, जिससे वह नाराज हो गया। 8-9 मई की रात, हरीशंकर प्रियंका से मिलने आया और फिर शादी के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन प्रियंका ने मना कर दिया। इससे गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से प्रियंका के गले में तीन वार किए और उसे मृत समझकर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बबेरु सौरभ सिंह के नेतृत्व में तीन टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts