भारत-पाक तनाव के बीच किरायेदारों की बढ़ी चिंता, पुलिस वेरिफिकेशन और जांच का दबाव

हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच देश के कई शहरों में किरायेदारों की परेशानी बढ़ गई है। खासतौर पर मेट्रो शहरों में रहने वाले किरायेदारों को पुलिस वेरिफिकेशन, पहचान पत्र जांच और स्थानीय लोगों की शंकाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई मकान मालिक सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए किरायेदारों से पहले से अधिक कड़े दस्तावेज़ मांग रहे हैं। कुछ जगहों पर तो बिना वेरिफिकेशन के लोगों को घर देने से इंकार भी किया जा रहा है। पुलिस भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किरायेदारों की जानकारी जुटा रही है। खासकर उन इलाकों में जहां बाहरी राज्यों या देशों के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं।

कई किरायेदारों ने शिकायत की है कि उन्हें केवल नाम या क्षेत्र के आधार पर शक की नजर से देखा जा रहा है। इससे मानसिक दबाव और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने अपील की है कि लोग सतर्क रहें लेकिन अफवाहों से बचें और बिना भेदभाव के वैध दस्तावेजों के साथ रहने वालों को परेशान न करें। इस पूरे हालात ने देश के कई हिस्सों में किराये पर रहने वाले नागरिकों के लिए अनचाही मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts