ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने तबाह किए लश्कर, जैश और हिजबुल के 9 आतंकी अड्डे

भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के नौ ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है। इस जवाबी कार्रवाई को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया है। इस मिशन के तहत लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद जैसे खतरनाक आतंकी संगठनों के प्रशिक्षण केंद्रों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया। इन ठिकानों में जैश का मुख्यालय और मसूद अजहर का प्रमुख अड्डा भी शामिल था, जिसे सटीक मिसाइल स्ट्राइक से मिटा दिया गया।

भारतीय खुफिया एजेंसियों और वायुसेना की सटीक योजना के चलते बालाकोट, मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर और पीओके के अन्य संवेदनशील इलाकों में मौजूद इन आतंकी कैंपों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। इन हमलों में दर्जनों आतंकी मारे गए और उनके हथियारों व संचार तंत्र को भी पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। ऑपरेशन सिंदूर को भारत की अब तक की सबसे साहसी और निर्णायक जवाबी कार्रवाई माना जा रहा है। इस ऑपरेशन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब आतंकी हमलों का जवाब चुप्पी से नहीं, बल्कि ताकत से देगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts