जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुजफ्फरनगर ने विकास खंड सदर के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8) शेरनगर व प्राथमिक विद्यालय शेरनगर का निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान 10 बजे उपस्थिति पंजिका में सीमा रानी व रेनू शर्मा बाल्य देखभाल अवकाश पर एवं नीरा कुमारी चिकित्सा अवकाश पर पाई गईं। अन्य सभी स्टाफ उपस्थित मिला। विद्यालय में 337 नामांकित बच्चों में से 287 उपस्थित थे। विद्यालय की भौतिक स्थिति व शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया। अधिकांश बच्चे यूनिफॉर्म में मिले एवं मध्यान्ह भोजन मेन्यू अनुसार तैयार पाया गया। बच्चों को भोजन के साथ फल (केला) भी दिया गया जिसकी पुष्टि बच्चों से की गई। साफ-सफाई को लेकर प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए गए तथा शिक्षकों को टैबलेट के उपयोग व उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए। प्राथमिक विद्यालय शेरनगर में 10:20 बजे निरीक्षण में शशि रानी आकस्मिक अवकाश पर थीं, अन्य सभी स्टाफ उपस्थित मिला। कुल 171 नामांकित बच्चों में से 148 उपस्थित थे। यहां भी सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।















