अलवर के बख्तपुरा में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत, पूर्व विधायक जयराम जाटव पहुंचे परिजनों से मिलने

राजस्थान के अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की बख्तपुरा ग्राम पंचायत में तीन दिन के भीतर जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत और सन्नाटा फैल गया है। मृतकों की पहचान सुरेश वाल्मीकि, रामकिशोर, रामकुमार, लालाराम, भारत राजपूत और ओमी नट के रूप में हुई है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि शराब पीने के बाद उल्टी हुई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजन यह भी दावा कर रहे हैं कि शराब की बची हुई बोतल को पुलिस ने यह कहकर नष्ट कर दिया कि इसमें ज़हर है। एक महिला अधिकारी पर भी आरोप लगा है कि वह दबाव बना रही हैं कि मौत का कारण शराब न बताया जाए। मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक जयराम जाटव ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब ठेकों और गोदामों को बंद करने की मांग की है। जिला आबकारी अधिकारी से संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts