बांदा-बबेरू मार्ग पर तेज रफ्तार बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल, चार की हालत गंभीर


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव के पास  तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस (UP 70 ठज 8944) बांदा से बबेरू की ओर जा रही थी, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल यात्रियों में शीतल देवी, कमल यादव, करण, बालकेश, गुड़िया, सुशीला, सत्येंद्र यादव, अरविंद यादव, सुधा विश्वकर्मा, रोहित कुमार, सेल कुमार, दीनदयाल, नंदकिशोर और मनोज कुमार शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत और क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को सीएचसी बबेरू ले जाया गया, जहां चार लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया गया। अन्य यात्रियों का इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो बैठा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मामले की पड़ताल जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts