मुज़फ्फरनगर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जिला पिछड़ा मोर्चा के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुंदरपाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार कश्यप, जिला मंत्री विजय वर्मा समेत मोर्चे की पूरी टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में डॉ. सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने 94 वर्षों से लंबित जाति जनगणना पर निर्णय लेकर ओबीसी व अन्य वर्गों को ऐतिहासिक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य सरकारें यह निर्णय लेने का साहस नहीं कर सकीं, लेकिन मोदी जी ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए यह साहसी कदम उठाया। इस उपलक्ष्य में ढोल-नगाड़ों के साथ मोदी जी का धन्यवाद किया गया और उम्मीद जताई गई कि जनगणना पूरी होने के बाद पिछड़ा वर्ग इससे अधिक लाभान्वित होगा। कार्यक्रम में विजय प्रजापति, रविकांत, हिमांशु सैनी, मांगेराम, देवेंद्र पाल, इंद्र कुमार प्रजापति, योगेश पाल, डॉ. राधेश्याम, नरेंद्र प्रजापति, विजेंद्र पांचाल, यश और ऋषभ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।















