राजगढ़ में बारूद से भरा आटा गोला खाने से नंदी घायल, इलाज जारी

राजगढ़ (अलवर)। टहला क्षेत्र के धार्मिक स्थल पाराशर धाम के रास्ते में स्थित जंगल में आटे का गोला बनाकर उसमें बारूद भरकर रखा गया, जिसे खाने से एक नंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया है कि यह हादसा तब हुआ जब नंदी जंगल में चर रहा था और उसने आटे का गोला समझकर उसे खाने का प्रयास किया। गोले में बारूद भरा होने के कारण विस्फोट हो गया जिससे नंदी का जबड़ा फट गया और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

भौरंगी धाम गौशाला के गौसेवक अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बांदीकुई के गौसेवकों को मंगलवार को पाराशर धाम के जंगल में एक नंदी के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही गौसेवकों की टीम मौके पर पहुंची और घायल नंदी को उपचार के लिए राजगढ़ स्थित भौरंगी धाम गौशाला लाया गया। फिलहाल नंदी का इलाज चल रहा है। गौसेवकों ने बताया कि यह कृत्य किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया है, जिसने खेत में जानबूझकर बारूद से भरा आटे का गोला रखा। मामले को लेकर आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts