सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड करना पड़ा महंगा, दो युवक गिरफ्तार

सिरोही जिले में सोशल मीडिया पर पिस्टल और मैगजीन के साथ फोटो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक  अनिल कुमार के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरोही पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन युवकों ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पिस्टल और मैगजीन के साथ अपनी फोटो वायरल की थी।

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि किशन राणा नामक युवक ने अपने दोस्तों के साथ एक आरटीडीसी होटल के पास पिस्टल के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखे थे।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और 5/25 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मान सिंह (25 वर्ष), निवासी नोगावा, थाना अरणोद, जिला प्रतापगढ़ और किशन राणा (19 वर्ष), निवासी शंकर मठ आबूरोड, थाना आबूरोड, जिला सिरोही शामिल हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts