उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के तहत खतौली तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने राजस्व, पुलिस, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित जनशिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने विशेष रूप से महिला अपराध से जुड़ी शिकायतों की प्राथमिकता के आधार पर जांच करने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता समेत राजस्व, प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें शीघ्र हल करना रहा, जिससे लोगों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़े।















