शादी से इंकार के बाद बिना दुल्हन लौटी बारात, कोतवाली में चलता रहा समझौते का प्रयास

औरैया जिले के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम आलमगीरपुर निवासी सुमित कुमार की बारात बिना दुल्हन के लौट गई। जानकारी के अनुसार, सुमित की शादी शहर के बनारसीदास मोहल्ला निवासी एक युवती से तय हुई थी। छह फरवरी को दोनों की सगाई भी हो चुकी थी और 16 अप्रैल को एक गेस्ट हाउस में शादी की रस्में संपन्न होनी थीं। बारात धूमधाम से पहुंची और रस्में शुरू भी हो गईं, लेकिन किसी बात को लेकर दुल्हन ने अचानक शादी से इंकार कर दिया। इस इंकार के बाद दोनों पक्षों में विवाद छिड़ गया, जिसे बढ़ता देख मौके पर पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने दूल्हे को कोतवाली ले जाकर दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास किया, जो गुरुवार दोपहर तीन बजे तक चलता रहा। सूत्रों के अनुसार, दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं था और वरमाला न लाने जैसी शर्तों का पालन न होने के चलते यह विवाद गहराया। अंततः बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts