ब्राह्मण छात्रावास विकास के लिए गिर्राज प्रसाद शर्मा ने दिए 51,000 रुपये

नोगांवाँ हॉल काला कुआँ अलवर निवासी गिर्राज प्रसाद शर्मा और उनके सुपुत्र अश्विनी शर्मा ने शिक्षा विभाग के माध्यम से ब्राह्मण छात्रावास विकास हेतु 51,000 रुपये नकद राशि अलवर जिला ब्राह्मण सभा के कोषाध्यक्ष झम्मन लाल शर्मा को भेंट की।

समाज के अध्यक्ष विश्वंभर दयाल वशिष्ठ ने भामाशाह गिर्राज प्रसाद को साफा पहनाकर तथा उनकी पुत्रवधू सरिता शर्मा को समाज के संरक्षक अशोक कुद्दल ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, परशुराम जन्मोत्सव संयोजक डॉ दीपक शर्मा, सह संयोजक नवीन शर्मा, पंडित दीपक शर्मा, दिनेश शर्मा, कार्यालय प्रभारी शम्भूदयाल शर्मा, प्रमोद शर्मा और अम्बिकादत्त द्विवेदी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts